कुआंवाला स्थित निवास पर पहुंचकर डॉ अग्रवाल ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। डॉ अग्रवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक व मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में जनसंपर्क किया

डॉ अग्रवाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह वीरभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। माँ भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। देश की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जांबाज का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन का एक्शन जारी

इस दौरान शहीद के पिता श्री महेश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *