जनपद उत्तरकाशी की चौकी भटवारी से सूचना मिली कि गंगोत्री राजमार्ग में हल्कूघाट के पास एक गाड़ी रोड पर पलट गई है उक्त सूचना मिलते ही एस0डी0आर0एफ टीम अपर उपनिरिक्षक श्री पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। वाहन में दो लोग सवार थे। दोनों घायलों को टीम द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त दोनों घायल व्यक्ति ग्राम मुखवा, उत्तरकाशी के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:  विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *