मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनाँक 08/09/2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा राम मंदिर तिराहा हॉट रोड आईडीपीएल के पास से आकास्मिक चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्ता रानी पत्नी दीवान सिंह को 10.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसका पति दीवाना सिंह पूर्व में अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी का काम करता था, जो 02 से 03 बार जेल भी जा चुका है तथा वर्तमान में देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पति के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने के बाद अभियुक्ता जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सख्ती से हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता

1- श्रीमती रानी पत्नी दीवाना सिंह निवासी -सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश, निवासी ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष।

अभियुक्ता से बरामद माल

1- 10.35 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 युवराज
3- का0 विवेक राठी
4- म0का0 मोहिनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *