रैबार पहाड़ का: बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अपनी मांगों पर कोई ध्यान न दिए जाने के कारण हताश बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल के रूबरू हुए एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष दीपक राठौर

बता दें कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन जारी करने व अन्य मांगों को लेकर बेरोजगार संघ का 18 सितंबर से अनशन जारी है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक

कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं का अब सब्र टूट गया। गुरुवार को संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। बेरोजगार संघ का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बोले विशेषज्ञ समय पर पहचान से दे सकते हैं स्तन कैंसर को मात

अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। संघ का कहना है सरकार को जायज मांगों पर जल्द से जल्द गौर करना चाहिए। युवाओं का टंकी पर चढ़ा देख हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *