पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।

प्रशिक्षण के दृष्टिगत पूर्व से ही झील में तैनात SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई

पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

SDRF टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से उक्त युवक ऋषि, उम्र 26, निवासी- नैनीताल तक पहुँच बनाकर उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *