प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, भारत सरकार द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कामकाज को लेकर परामर्श समिति का गठन किया गया है । राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष को बतौर सदस्य भूमिका निर्वहन का अवसर प्राप्त हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी की अध्यक्षता में गठित हुई इस कमेटी में विभाग के राज्य मंत्री समेत लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की आर्थिकी से जुड़े इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को कार्ययोजना को लेकर भट्ट के अहम सुझाव प्राप्त होंगे। चूंकि देहरादून में भी मंत्रालय से संबंधित ओएनजीसी एवं आई आई पी जैसे बड़े संस्थान कार्यरत हैं। लिहाजा उनका इस उच्च स्तरीय कमेटी में होना, स्थानीय विकास में इन संस्थानों की भूमिका के लिए वृद्धिकारक होगा।

ये भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी को न्याय से लेकर उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों तक, कांग्रेस का संघर्ष तेज, 27 अक्टूबर को गैरसैंण विधानसभा का घेराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed