चारधाम यात्रा बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज शनिवार को चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर-हर गंगे..जय मां गंगे के जयकारों से इस दौरान धाम गूंज उठा। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा वहीं, यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कल रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे। जिसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना होगी

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *