शासकीय आवास पर हुई वार्ता में डॉ अग्रवाल ने देहरादून महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कर्मचारी तथा नियमित सफाई होना व कीटनाशक दावों का छिड़काव किया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने शीशम बाड़ा में मूल कूड़ा हटाने तथा नियमित डाले जा रहे कूड़े की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शीशम बाड़ा से मूल कूड़ा को हटाने के कार्य में तेजी लाई जाए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग

डॉ अग्रवाल ने नगर निगम देहरादून द्वारा गांधी पार्क के समीप बनाई जा रही पार्किंग की भी जानकारी ली। जिस पर डीएम द्वारा बताया गया कि दो हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है तथा 10 चार्जिंग पॉइंट किया जा रहे हैं। यह कार्य पीपीपी मोड से किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड

डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश नगर निगम के प्रशासक के रूप में तैनात डीएम से प्रस्तावित पार्किंग व कूड़ा हटाने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *