कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रतिम सिंह ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । शुक्रवार को मंत्री के यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित सरकारी आवास पर धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन

के दौरान सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। प्रदर्शन के उग्र होने पर पुलिस फोर्स और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को जिम्मेदारी सौंपी है

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और मंत्री हमेशा की तरह गायब है । यह एक चेतावनी है, सदन के अंदर और बाहर इस तरह का प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा , जब तक

मंत्री नींद से जाग कर प्रदेश की जनता के लिए कार्य नहीं कर लेते। धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार

बाइट – प्रीतम सिंह , वरिष्ठ विधायक , कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *