मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ बेरीनाग के एक परिवार के साथ हुई घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को पूरी घटना के विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने के कड़े निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा कि पूरी घटना को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जांच में दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ के युवक ने हल्दूचौड़ में खुदकुशी
कर ली थी। पिथौरागढ़ तक बेटे के शव ले जाने के लिए एक परिवार के पास पैसे नहीं थे। एंबुलेंस चालकों ने 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग कर दी।
ऐसे में परिवार ने अपने गांव के बोलेरो चालक को बुलाया और शव को बोलेरो की छत पर बांधकर पिथौरागढ़ ले गए।

ये भी पढ़ें:  धोखाधड़ी के अभियोग में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि इस बात के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य में कहीं भी इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृति दुबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *