उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है

ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन से मिली मंजूरी

अब प्रदेश में निकाय चुनाव कराने का रास्ता हो गया साफ

राज्य में 20 दिसंबर तक निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की है संभावना

अधिसूचना जारी होने से पहले निकाय आरक्षण सूची करना होगा तैयार राजभवन द्वारा ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में निकाय चुनाव को लेकर आ रही थी दिक्कतें प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होंगेउत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अध्यादेश को विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई थी। विभाग ने अपनी कानूनी राय राजभवन को भेजी थी। जिसके बाद राजभवन को इस पर निर्णय लेना था। निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इसके लिए शासन ने राजभवन को कानून में बदलाव के मकसद से अध्यादेश भेजा था राजभवन की विधि टीम ने किसी कानून का हवाला देते हुए इसे रोक लिया था। राजभवन ने ही शासन में विधि विभाग से इस पर राय मांगी। विधि विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी। कुछ कानूनों का हवाला देते हुए विधि विभाग ने माना है कि राजभवन चाहे तो अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है अब राज्यपाल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है , जिसके साथ ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद निकाय चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *