इंडियन मिलिट्री अकादमी में पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के चलते यातायात डायवर्ट रहेगा। शनिवार सुबह 7:00 से लेकर 12:00 तक रूट डायवर्ट। दून पुलिस जारी किया रूट प्लान । घर से निकलने से पहले जान ले हाल

यातायात प्लान

1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा

2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेग

ये भी पढ़ें:  13 जनपदों की आपदा प्रतिक्रिया तैयारियों, समन्वय एवं संसाधनों की हुई समीक्षा

3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा किया जायेगा । एवं विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा

ये भी पढ़ें:  मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि, प्राप्त 416 आवेदनों के सत्यापन को डीएम ने तय की 10 दिन की समयसीमा

4- सेलांकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा

5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा

अपील

प्राप्त जानकारी के क्रम में जिन अभ्यर्थीयों की दिनांक 14/12/2024 को प्रतियोगी परीक्षा है, वे सभी आईएमए परेड डायवर्ट के दृष्टिगत निर्धारित परीक्षा केन्द्र में समय से पहले पहुँचना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी बैरियर पॉइंट्स पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों यथा संभव सहायता के निर्देश दिए गये है। इस दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या पेश आती है तो वह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को अपनी समस्या से अवगत करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *