देहरादून नगर निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर समग्र स्वास्थ्य सुधार सुनिश्चित करना है।

नगर निगम देहरादून के संजय कॉलोनी वार्ड में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इन शिविरों का आयोजन 18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मलिन बस्तियों में रह रहे नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा, “सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी होगा। यहां उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार प्राप्त होगा। यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध
इन शिविरों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ, जैसे बाल रोग, फिजिशियन, स्त्री रोग, कान, नाक, गला रोग, नेत्र रोग, गैर-संचारी रोग और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, शिविर में पैथोलॉजी जांच, आयुष्मान कार्ड बनाना, नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं, और आवश्यकतानुसार आगे के उपचार हेतु परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत इस पहल का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों के नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो समय, धन, या अन्य कारणों से अस्पताल तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाते।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

वार्ड स्तर पर जागरूकता
विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के माध्यम से वार्ड स्तर तक प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आम जनमानस को भी प्राप्त होगी ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। एनयूएचएम के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दिन लगभग 467 से अधिक विभिन्न जांच की गई व निवासियों को स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाई वितरित की गई।

जन भागीदारी का आह्वान
स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों व समुदाय के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल प्रदेश को स्वस्थ और खुशहाल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक एनएचएम, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ संजय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ निधि रावत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ अजय नगरकर, डॉ भास्कर जुयाल सहायक निदेशक एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

शिविर का विस्तृत कार्यक्रम
शिविर की दिनांक वार्ड
18-12-2024 संजय कॉलोनी
23-12-2024 डीएल रोड
28-12-2024 चुक्खूवाला
2-1-2025 बिंदाल बस्ती
6-1-2025 कुसुम विहार
10-1-2025 दून विहार
14-1-2025 सत्तोवाली घाटी
18-1-2025 मुस्लीम बस्ती
22-1-2025 बिहारी बस्ती
25-1-2025 देहराखास
30-1-2025 नगर निगम कॉलोनी
6-2-2025 राजीवनगर
8-2-2025 सिंगल मंडी
11-2-2025 जैन प्लॉट
14-2-2025 चिढोवाली
17-2-2025 पथरिया पीर
18-2-2025 रांझावाला
20-2-2025 गुजरारा मानसिंह
24-2-2025 सेवला कलां
27-2-2025 नकरौंदा

प्रथम दिन
पैथोलॉजी जांच- 15
नेत्र जांच- 35
कान, नाक और गला की जांच- 35
फिजिशियन- 55
प्रसवपूर्व देखभाल जांच- 17
गैर संचारी रोगों की जांच- 250
दंत- 35
आयुष्मान कार्ड- 25
कुल- 467

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *