ssp देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित कर फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 03/01/2025 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पलटन बाजार में फुटपाथों व दुकानों के बाहर रिंग/फड/ठेली लगाकर लोगों का आवागमन अवरूद्ध करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान दुकानों के बाहर रिंग/फड ठेली लगाने वाले 24   व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 6000/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लगाई गयी 15    रिंगो तथा 20 ठेलियों को जब्त कर कोतवाली में दाखिल किया गया
ये भी पढ़ें:  एचएनबीयूएमयू एवं आईआईपीएच-दिल्ली के बीच पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के संचालन हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *