पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 घंटे के भीतर बच्ची को किया सकुशल बरामद

वाजिद पुत्र इकबाल नि० C-3 ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंटाउन, जनपद देहरादून ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर सूचना दी कि उनकी 04 वर्षीय पुत्री मुस्कान घर से पास की दुकान से सामान लेने गयी थी, जो सामान लेकर वापस घर नहीं लौटी, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परन्तु बच्ची के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पाय़ी। सूचना पर गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को सूचना प्रसारित की गयी।

ये भी पढ़ें:  हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

नाबालिक बालिका के अचानक गुम होने तथा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन द्वारा गुमशुदा बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को ग्रफिक एरा यूनिवर्सिटी के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख, विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित : भट्ट

बच्ची की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व प्रयासों की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *