नेहरू कॉलोनी वार्ड से हुए पार्षद चुनाव में विवेक कोठारी उर्फ डिंपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 1143 वोटों के भारी अंतर से हराया। यह जीत न केवल नेहरू कॉलोनी के विकास की उम्मीदों का प्रतीक है, बल्कि युवाओं, महिलाओं, और बुजुर्गों के अपार समर्थन का परिणाम भी है।

विवेक कोठारी ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी विनम्रता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें सभी वर्गों के दिलों में एक खास जगह दी। उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान क्षेत्र के हर कोने में जाकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

युवाओं ने विवेक कोठारी को आधुनिक सोच और नए दृष्टिकोण का प्रतीक माना, जबकि बुजुर्गों ने उनकी सादगी और सेवा भाव को सराहा। महिलाओं ने भी उनके अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें भरोसेमंद नेता के रूप में स्वीकार किया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, नेहरू कॉलोनी में जश्न का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। विवेक कोठारी ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि नेहरू कॉलोनी के प्रत्येक नागरिक की जीत है। यह जिम्मेदारी अब और भी बड़ी हो गई है, और मैं पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करूंगा।”

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संकल्पः जोगिंदर पुडीर

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नेहरू कॉलोनी को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सड़कों, सफाई व्यवस्था, और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस जीत के साथ विवेक कोठारी ने यह साबित कर दिया है कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। उनकी यह रिकॉर्ड तोड़ जीत ने न केवल नेहरू कॉलोनी बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *