जागरूकता रैली में छात्र – छात्राओं द्वारा पोस्टर, बैनर्स तथा स्लोगन के माध्यम से ’’ वन नेशन वन कोड ’’ का समर्थन कर आमजन को यू०सी०सी० के संबंध में किया जागरूक

यू०सी०सी० को बताया कानूनी एकरूपता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला कानून
जागरूकता रैली में ग्राफ़िक एरा तथा डी०आई०टी० के लगभग 02 हजार छात्र-छात्राओ ने किया प्रतिभाग*

पूर्व में उक्त संस्थानो में यू0सी0सी0 के सम्बंध में चलाये गये जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान युवा वर्ग द्वारा यू0सी0सी0 के प्रति व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए आमजन को जागरूक करने के लिये आगे आने की जताई थी इच्छा

आज दिनांक 08-02-2025 को ग्राफ़िक एरा तथा डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी के सहयोग से पुलिस द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने का उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओ को यूनिफार्म सिविल कोड के सम्बंध में जानकारी देते हुए यू0सी0सी0 को समाज के सभी वर्गो के हितों का संरक्षण कर उन्हें एक प्लेटफार्म पर लाने वाला कानून बताया, साथ ही यू0सी0सी0 के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने के लिये युवा वर्ग के आगे आने पर उनकी प्रशांसा की गई।

ये भी पढ़ें:  श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा 8 से 10 जनवरी 2027 तक

यू0सी0सी0 के सम्बंध में आमजन को जागरूक करने के उद्देश से निकाली गई जागरूकता रैली परेड ग्राउंड से प्रारम्भ होकर दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते हुए रेर्जस ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली के दौरान ग्राफ़िक एरा तथा डी०आई०टी० के छात्रों द्वारा पोस्टर, बैनर्स तथा स्लोगन के माध्यम से ’’ वन नेशन वन कोड ’’ का समर्थन करते हुए आमजन को यू०सी०सी० के संबंध में किया जागरूक किया गया। इस दौरान उनके द्वारा यू०सी०सी० को कानूनी एकरूपता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला कानून बताते हुए नागरिक कानूनों में समानता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में यू०सी०सी० के महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

जागरूकता रैली के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओ को यातायात नियमो का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता हेतु आगे आने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही समाज में बढ रही नशे की प्रवृति में प्रभावी अकुंश लगाने के लिये नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान में अपनी सहभागित सुनिश्चित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड को टक्कर देंगी उत्तराखंडी फिल्में, देव रतूड़ी ने किया आगाज चीनी फिल्मों के एक्टर और उद्यमी देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में

उक्त जागरूकता रैली के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, पुलिस अधीक्षक, नगर/यातायात, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर/लाइन/यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी तथा ग्राफिक एरा/डी0आई0टी0 के लगभग 02 हजार छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed