SDRF फ्लड टीम द्वारा गंगा नदी में सर्चिंग के दौरान त्रिवेणी घाट के पास साईं घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

उक्त व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवप्रयाग संगम पर नदी में नहाते हुए डूब गया था जिसकी SDRF टीम व परिजनों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग

परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र उर्फ समीर शाह पुत्र श्री नटवरलाल शाह, उम्र- 61 वर्ष, निवासी- वडोदरा, गुजरात के रूप में की गई।

वही दूसरी ओर जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर में डूबी एक युवती की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर से युवती का शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त

मृतक का विवरण– राधिका चौहान D/O अतर सिंह ग्राम – चुनोट, थाना चकराता, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *