पुलिस थाना धुमाकोट द्वारा द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि धुमाकोट क्षेत्र पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन UK04CB0588 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस कुकिंग प्रतियोगिता और सूफी संगीत से महका

उक्त पिकअप वाहन धुमाकोट से अपोला मार्ग पर जा रहा था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले से ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया व दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  रिखणीखाल में बड़ा सड़क हादसा, 6 महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत

घायल व्यक्ति का नाम:– भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई पौड़ी

मृतक व्यक्ति का नाम :– विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *