नगर निगम के सभागार में महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने पार्षदों और विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जल भराव, सीवर के अधूरे काम, एडीबी के बने चैंबरों से बनी समस्या पुरजोर तरीके से उठी। पार्षद आलोक कुमार ने कहा कि मोथरावाला, बंजारावाला और कारगी में सीवर से जुड़े कामों के बाद बुरे हाल हैं। महापौर ने एडीबी से इन कामों की रिपोर्ट मांगी।

पार्षद रोहन चंदेल ने कहा कि विभागों में तालमेल ही नहीं है। पार्षद महिपाल धीमान ने पथरी बाग में पानी की डाली गई लाइन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाइन जल संस्थान को अभी तक हैंडओवर नहीं हुई है। इस पर जल संस्थान के अधिकारियों का तर्क यह था कि सीवर लाइन डालने में जहां ज्यादा कमियां होती है, वे लाइन हैंडओवर नहीं करते हैं। पेयजल निगम के अधिकारी मौजूद नहीं होने पर नगर आयुक्त ने कहा कि लाइनों को हैंडओवर करने से पहले स्थानीय पार्षद से जरूर बात कर ली जाए।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

पार्षद विशाल कुमार ने कहा कि लोगों को लगता है की समस्या को समाधान नगर निगम से ही है। हाल यह है कि एडीबी के द्वारा बने बनाए गए सीवर के चैंबर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पार्षद भूपेंद्र ने कहा कि राजपुर रोड में पानी की लाइन डालने के बाद , वहीं सीवर की लाइन भी डाल दी गई। अब हालात ऐसे हैं कि नगर निगम को ही जिला योजना से किनारे किया हुआ है। वहीं पार्षदों ने मिठी बेरी में सड़क खोदकर बजट की फिजूलखर्ची का मामला उठाया।

ये भी पढ़ें:  राजधानी देहरादून में कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन

इस पर महापौर ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को दंडित किया जाए। पार्षदों ने सुझाव दिया कि वृद्धा और विधवा पेंशन बनाने में आय प्रमाण पत्र वाला बिंदु हटाया जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि ये पॉलिसी मैटर है। इसलिए इस विषय को शासन में अवगत कराया जाएगा।

नगर आयुक्त ने इन दोनों पेंशनों का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारों को वार्ड बार कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों ने ट्रांसजेंडर यानि किन्नरों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ट्रांसजेंडर की ओर से शादी होने, बच्चों के जन्म होने आदि पर मनमानी बधाई ली जाती। इस पर लगाम लगनी चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों के इस सुझाव को शासन स्तर पर पहुंचा कर शासन से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। बैठक में महापौर ने कहा कि विभाग सभी तरह के काम पूरे कर लें। आगे मानसून हैं। इसलिए जनता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल के रूबरू हुए एचपीएसडीएमए के उपाध्यक्ष दीपक राठौर

पार्षद सतीश कश्यप, पार्षद कमली भट्ट आदि ने भी कहा कि मानसून से पहले विभाग तालमेल बनाकर काम समय पर पूरा कर दें।

*महापौर और नगर आयुक्त ने वन विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर नाराजगी जताई साथ ही मेयर थपलियाल ने बताया की अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों को अनुपस्थित रहने का कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *