नियमो का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 2500/- का वसूला जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 11/05/2025 को थानाध्यक्ष सेलाकुई के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत जमनपुर में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे 150 बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 50 मकान मालिकों का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 05 लाख रूपये का जुर्माना किया गया तथा 10 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई, सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त नियमो का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹ 2500/- का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *