कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत देहरादून रोड पर चीता कर्मचारी गणों को एक बालक अकेले घूमता हुआ मिला, जिससे पूछताछ करने पर उक्त बालक द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया तथा बालक द्वारा अपने घर का पता व परिजनो का मोबाईन नम्बर भी नही बता पाया। बालक द्वारा केवल खुद का घर सेलाकुई/सहसपुर थाना क्षेत्र मे होना बताया। बालक से जानकारी करने से प्रतीत हुआ कि उक्त बालक सम्भवतः परिजनो से नाराज होकर घर से निकला है, जिस पर चीता कर्मचारी गणों द्वारा बालक को संवेदनशीलता व सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली डोईवाला पर लाया गया।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग

बालक की फोटो सभी थानों में सर्कुलेट करते हुए बालक के परिजनों की तलाश की गयी, साथ ही सोशल मीडिया व अन्य संचार माध्यमो से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके फलस्वरूप चौकी सभावाला, थाना सहसपुर द्वारा कोतवाली डोईवाला पर सम्पर्क कर उक्त बालक का नाम/पता तथा उसके परिजनो का मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराया गया। पुलिस द्वारा बालक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें कोतवाली डोईवाला पर बुलाया गया, जहां बालक को सकुशल उसके परिजनों के सपुर्द किया गया।बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

पुलिस टीम :-

1- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा
2- कानि0 मौ0 अरशद
3- कानि0 सन्दीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *