हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। कई बार उससे दरिंदगी हुई। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। भाजपा ने भी महिला को निष्कासित कर दिया है

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

पुलिस के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी एक महिला पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी। अब बेटी पिता के पास आई। उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब मंगलवार

ये भी पढ़ें:  हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला पिता ने दर्ज कराया केस, महिला व उसके प्रेमी को जेल भेजा, एक फरार

की शाम पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पिता का आरोप है कि बीते जनवरी माह में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *