आज महापौर सौरभ थपलियाल ने देहरादून निकट घंटाघर एम डी डी ए कॉम्प्लेक्स में संस्कृति म्यूजियम का दौरा किया जिसमें खामियां मिली
महापौर थपलियाल ने कहा की इसको लेकर वो संस्कृति विभाग और एमडीडीए को पत्र भेजेंगे
घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में संस्कृति विभाग के बने म्यूजियम का बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने निरीक्षण किया।
महापौर ने इस म्यूजियम को देखने के बाद कमियां देखी।
उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम का रखरखाव सही से नहीं किया जा रहा है। साथ ही यहां पर सिर्फ एक ही कर्मी तैनात है।
महापौर ने बताया कि यहां पर रखे उपकरणों की सुरक्षा का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मेयर ने बताया कि शहर के बीचों बीच इतना अच्छा म्यूजियम है और इसके हाल ठीक नहीं है मेयर ने कहा कि इस मामले पर एमडीडीए और संस्कृति विभाग को पत्र भेजकर कहा जाएगा कि इसकी स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि शहर के लोग इस म्यूजियम में आ सके। मेयर ने बताया कि इस म्यूजियम में पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी चीजें हैं कई तरह की अच्छी सिंड्री भी हैं।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *