उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है

ये भी पढ़ें:  देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी,

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। पांचों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है

गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख, विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित : भट्ट

शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। मृतकों में एक बालिका भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंची हेलिकॉप्टर हादसे में बीकेटीसी के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *