प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही

अभियुक्त द्वारा अपने कृत्य के लिए मांगी गई माफी, भविष्य में खुद भी यातायात नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने की करी अपील

वाहन चेकिंग के दौरान विकास नगर पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटर मोटरसाइकिल, जिसकी नंबर प्लेट पर ऊपर जाट शब्द लिखा था, को सीज कर चौकी हरबर्टपुर पर खड़ा किया गया। कुछ समय पश्चात वाहन स्वामी द्वारा चौकी पर आकर उक्त वाहन तथा चौकी परिसर का एक वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गाने के साथ प्रसारित किया गया। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन स्वामी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को चौकी पर लाकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अपनी पोस्ट को हटाते हुए अपने उक्त कृत्य के लिए माफी मांगी गई तथा भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने तथा खुद यातायात के नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगो से भी यातयात के नियमो का पालन करने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

नाम पता अभियुक्त:-

सचिन पुत्र सुरेंद्र सिंह हाल निवासी आसन पुल, फतेहपुर, विकासनगर मूल निवासी चौन्दाहेड़ी, हलवाना, बेहट, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed