आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत सहसपुर एवं विकासनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जन चौपालों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने संबोधित किया। इन जन चौपालों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें:  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

मंत्री जी ने कहा कि चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रति जो अपार उत्साह, विश्वास और समर्थन देखने को मिला, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है।

ये भी पढ़ें:  जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जो योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उसी का परिणाम है कि आज गांव, पंचायत, और क्षेत्र के अंतिम छोर तक रहने वाला नागरिक भी भाजपा की नीति और नीयत पर भरोसा कर रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *