बाल विकास परियोजना विकासनगर के द्वारा सभी सेक्टर में बैठक आयोजित की गई जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। UCC यानि समान नागरिक संहिता कानून के बारे मे जानकारी दी गई तथा 40l दंपतियों का पंजीकरण भी करवाया गया I इसी के साथ मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य की मूल / स्थायी एकल निराश्रित/ परित्यक्ता/ विधवा महिलाओं को उनके निवास स्थान गाँव / क्षेत्र मे ही रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहित किए जाने व उनकी अर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार किए जाने हेतु मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस हेतु पात्र महिलाओं को उनकी मांग और अवश्यकता अनुसार दिए गए स्वरोजगार/ व्यावसाय करने हेतु वित्तीय सहयता प्रदान किए जाने के उद्देश्य से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिसके लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला , के द्वारा जानकारी दी गई कि आज केदारवाला , बैरागीवाला , ढकरानी , सभावाला , विकासनगर में क्षेत्रीय सुपरवाइज़र द्वारा बैठक कर महिलाओं को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *