वादिनी निवासी सेलाकुई के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो वापस नही आई है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 85/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत करते हुये विवेचना प्रारम्भ की गई।

ये भी पढ़ें:  छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर रुचि भट्ट का सवाल -क्या कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण केवल नारों तक सीमित :रुचि भट्ट

मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ठोस पतारसी/ सुरागरसी कर मुखबिर खास की मदद से दिनाँक 28/07/2025 को अभियुक्त साहिल कुमार के कब्जे से अपह्ता को सेलाकुई से सकुशल बरामद किया गया है। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान नाबालिक पीडिता के साथ घटित अपराध व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा- 64 BNS व 3/4 पोक्सो अधि0 बनाम साहिल कुमार की बढोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिंकजा

नाम पता अभियुक्त

1- साहिल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष ।

पुलिस टीम :-

1- म0उ0नि0 मीना रावत (विवेचक)
2- का0 मुकेश कुमार
3- का0 फरमान अली
4- का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *