जनपद चमोली के थराली तहसील क्षेत्र व आसपास के इलाकों में देर रात हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। टूनरी गदेरा में आए उफान के कारण थराली बाजार, कोटदीप एवं तहसील परिसर में मलबा घुस गया, जिससे कई मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा तहसील परिसर में खड़ी अनेक गाड़ियां मलबे में दब गईं।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल रात्रि में ही रवाना हुई। गौचर से हरमनी तक पहुँचने के दौरान मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध था, जिसे हटाते हुए टीम वाहन से हरमनी पहुँची। हरमनी से आगे थराली तक लगभग 12 किमी का मार्ग जगह-जगह बाधित होने के कारण टीम ने विषम परिस्थितियों में पैदल यात्रा कर घटनास्थल तक पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

इस दौरान ग्राम सगवाड़ा में लापता 20 वर्षीय युवती का शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया। वहीं, थराली से लगभग 05 किमी आगे ग्राम चेपडो में लगभग 60-65 वर्षीय एक वृद्ध के लापता होने की सूचना पर खोज हेतु एसडीआरएफ की एक सब-टीम निरीक्षक कर्ण सिंह घटनास्थल पहुँच चुकी है।

ये भी पढ़ें:  हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

वर्तमान में एसडीआरएफ थराली क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं रेस्क्यू कार्य कर रही है। रेस्क्यू संबंधी सूचना मिलते ही अपडेट किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *