जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, छमरोली, सिमयारा, क्यारा का भ्रमण किया। भ्रमण/निरीक्षण उपरान्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से भोजन करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। जिलाधिकारी ने जल्द ही सभी व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। साथ ही डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि जल्द ही गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर गांव वासियों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। प्रभावितों को आवश्यक राहत सामग्री एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार राहत व पुनर्वास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद हेतु तत्पर हैं।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में हुडदंगियों पर सख्त दून पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed