देहरादून पुरूष यूपीएल के सीजन-2 का फाइनल मुकाबला आज हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। एलमिनेटर मैच में नैनीताल ने देहरादून वाॅरियर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले रन रेट और 10 अंकों के साथ के साथ हरिद्वार एल्मास ने पहले ही जगह बना ली थी।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन 2 का फिनाले आज रविवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में बेहद शानदार होने जा रहा है। पुरुषों का फाइनल मुकाबला शाम 3:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन के दौरान तीन बड़े कलाकारों का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा, जिसमें उत्तराखंड का लोकप्रिय लोक बैंड ‘पांडवाज’ शाम 5:30 बजे मध्य पारी शो में अपनी प्रस्तुति देगा, जो पूरे कार्यक्रम में उत्तराखंडी अंदाज को खास बनाएगा

ये भी पढ़ें:  पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्यः डाॅ. धन सिंह रावत

इसके बाद समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय डांस सेंसेशन नोरा फतेही और भारत के सबसे बड़े रैप स्टार बादशाह की धमाकेदार लाइव प्रस्तुति होगी

यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम नोरा फतेही के देहरादून में पहली प्रस्तुति है, जहां वे बादशाह के साथ मंच साझा करेंगी। यह शहर और यूपीएल प्रशंसकों के लिए ऐतिहासिक रात होगी। पूरा आयोजन शानदार संगीत, नृत्य और क्रिकेट के रोमांच के साथ इस सीजन की सबसे खास शाम बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएंः डाॅ. धन सिंह रावत

फाइनल मैच और प्रस्तुति के लिए टिकट सिर्फ ₹499 प्रति व्यक्ति तय की गई है, जो देहरादून में कभी भी हुए सबसे सुलभ और सितारों से सजे इवेंट्स में से एक है। टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और जल्द ही सभी टिकट बिकने की संभावना है

स्टार्स को करीब से देखने के लिए फैन पिट का भी आयोजन किया गया है, जिसकी टिकट सिर्फ ₹3500 है।

ये भी पढ़ें:  राजधानी देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

देहरादून और उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खास मौका है, जिसमें वे न सिर्फ शानदार क्रिकेट देखेंगे, बल्कि संगीत, नृत्य और एक्साइटमेंट की यादगार रात का मजा भी लेंगे।

टिकट खरीदने और विशेष अपडेट्स के लिए यूपीएल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स या District by Zomato ऐप पर जाएं।

फैंस अपने टिकट यहां से बुक कर सकते हैं –

https://www.district.in/events/upl-t20—mens-final-buy-tickets
https://www.district.in/events/upl-t20—mens-final-buy-tickets

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed