अभियुक्तों के कब्जे से लगभग डेढ लाख रू0 मूल्य की 740 ग्राम अवैध चरस बरामद।

अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत।

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को किया सीज।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में थाना कालसी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 12-10-25 को दधउ पंजिया तिराहा चकराता रोड पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक संख्या: यू0ए0-07-टी-1366 को रोककर चैक किया गया तो बाइक सवार 02 अभियुक्तों 01: खेमू पुत्र भूपाल सिंह तथा 02: अनिल थापा पुत्र खडक सिंह के पास से कुल 740 ग्रा0 अवैध चरस बरामद हुई। दोनो अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा: 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:  रिखणीखाल में बड़ा सड़क हादसा, 6 महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नेपाल के रहने वाले हैं तथा त्यूणी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। किसी स्थानीय नशेडी द्वारा उन्हें बताया गया था कि देहरादून में चरस आदि की काफी मांग है तथा देहरादून में चरस को बेचने पर उन्हें काफी भारी मुनाफा हो सकता है। जिस पर दोनो अभियुक्तों द्वारा पिछले 02 माह से उक्त चरस को इक्ट्ठा किया तथा मुनाफे के लालच में देहरादून में बेचने की फिराक में थे। इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- खेमू पुत्र भूपाल सिंह निवासी कुमक थाना जिमाली सिरलेन नेपाल
हाल पता ग्राम कथियान नाइली तहसिल त्यूनि जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष
2- अनिल थापा पुत्र खड़क बहादुर ग्राम कथियान नाइली तहसील त्यूनि जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष

बरामदगी:
(1) 740 ग्राम अवैध चरस।
(2) मोटर साइकिल संख्या: यू0ए0-07-टी-1366
कीमत-1,50,000

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई अहम फैसलों को मंजूरी

पुलिस टीम:
1- उ0नि0 नीरज कठैत
2- का0 नरेश पंत
3- का0 संजय कुमार
4- का0 राजेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *