कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा, मुख्य अध्यापक जेपी सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में आदरणीय दादा-दादी इस अवसर पर शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों—नृत्य, गीत और लघु नाटक—के माध्यम से दादा-दादी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को सुंदर रूप में व्यक्त किया। दादा-दादी भी भावुक और उत्साहित नजर आए तथा उन्होंने कार्यक्रम और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने दादा-दादी को ज्ञान, अनुभव और संस्कारों का मूल स्रोत बताते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।
प्राचार्य मयंक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में परिवारिक मूल्यों को संजोए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मुख्य अध्यापक जेपी सिंह ने भी दादा-दादी को बच्चों के जीवन में मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्तंभ बताया अंत में कुमुद ध्यानी मैडम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम अपनी सादगी, भावनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता के कारण सभी के मन में एक मधुर स्मृति छोड़ गया

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *