गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की लत के चलते दिया था चोरी घटना को अंजाम

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जा चुका है जेल

वादिनी अनीता शर्मा निवासी बापू नगर जाखन द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में घर से बाहर गई थी, वापस आई तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके बंद मकान में घुसकर रखे आभूषण चुरा लिए थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प: डॉ धन सिंह रावत

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सख्ती भू माफियाओं पर पड़ी भारी

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 13/12/2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जोहड़ी रोड के पास से एक अभियुक्त सिद्धार्थ थापा को घटना में चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सिद्धार्थ थापा उर्फ सिद्धू पुत्र कमल थापा निवासी 74 बापू नगर निकट दुर्गा मंदिर जाखन देहरादून, उम्र 32 वर्ष

बरामदगी

1- घटना में चोरी की गई ज्वेलरी (अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रुपये।)

पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कां0 मुकेश
3- कां0 राज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *