वादिनी प्रिया शाह पत्नी अभिषेक निवासी गली नंबर 12 शिवाजी नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उसके जीजा सूरज सिंह द्वारा वादिनी व उसकी बहन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा उनकी दुकान का पेट्रोल डालकर आग लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 07/2026 धारा 326 (जी)/ 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत ससप देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेजो को चैक करते हुए घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियोग में वाछिंत अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम नगला अलगरजी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

पूछताछ का विवरण–

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी शीतल शाह व उसकी बहन प्रिया से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था तथा वादनी उन दोनों पति पत्नी को अलग करवाना चाहती थी। कुछ दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में भी प्रिया द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश पर एक एफआईआऱ पंजीकृत कराई थी, जिस कारण द्वेषभाव के चलते अभियुक्त ने 2 जनवरी की रात्री में शिवाजी नगर स्थित प्रिया के ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सूरज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम नगला अलगरजी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम :-

1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
2-का0 आकाश मीणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *