फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक धारणाओं को खारिज करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक और भीड़ से लोग परेशान रहते हैं तथा व्यवस्थाएं ठीक नहीं होतीं, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि, ऋषिकेश से चारधाम यात्रा प्रांरभ होती है। यहां देशभर से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचे हुए हैं, इसके बावजूद ऋषिकेश में यातायात सहित अन्य व्यवस्था सुव्यवस्थित हैं, पुलिस 24 घंटे परिश्रम करते हुए, व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। सुनील शेट्टी ने इसके लिए उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सराहना की है। अभिनेता ने कहा कि वो अगले दौरे पर चारधाम दर्शन के लिए भी जाएंगे। उनके इस बयान से साफ है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित चल रही है

ये भी पढ़ें:  वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित होगा हनोल जागरा मेला-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *