स्थानीय भानुषी (Bhaanushi) टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव को कम करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक विशेष ‘दिव्य रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया
​इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टोल कर्मियों को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने और कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित करना था कार्यक्रम का शुभारंभ ‘नमस्ते’ और ‘अंजलि मुद्रा’ के अभ्यास से हुआ, जिससे कर्मचारियों को मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव हुआ HLL और मुकेश नौटियाल द्वारा दी गई तकनीकी ट्रेनिंग ​प्रशिक्षण शिविर के दौरान HLL की ओर से मुकेश नौटियाल ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कर्मचारियों को आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल सिखाए। उन्होंने विशेष रूप से CPR (सी.पी.आर) के ‘गुर’ सिखाते हुए बताया कि किसी आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता मिलने से पहले कर्मचारी कैसे एक जीवन रक्षक की भूमिका निभा सकते हैं नौटियाल जी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी टोल प्रबंधन ने की पहल की सराहना कार्यक्रम की सफलता और ट्रेनिंग की गुणवत्ता को देखते हुए भानुषी टोल मैनेजर विशाल जी ने इसकी काफी सराहना की उन्होंने कहा टोल प्लाजा पर कर्मचारी अक्सर भारी मानसिक दबाव और चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करते हैं मुकेश नौटियाल जी द्वारा दी गई यह ट्रेनिंग न केवल कर्मियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि यात्रियों के साथ उनके संवाद को भी अधिक सौम्य बनाएगी। यह सत्र हमारे कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी रहा है

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *