प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अनुवर्ती समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

ये भी पढ़ें:  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी एवं सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, सुविधाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से युक्त डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को योजना की जानकारी उपलब्ध कराना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उन्हें उपचार उपलब्ध कराना।

ये भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

उनियाल ने अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में रेफरल व्यवस्था को लेकर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत बजट संबंधी चुनौतियों से भी मंत्री को अवगत कराया गया। इस पर उनियाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी संभावित उपाय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की सख्ती भू माफियाओं पर पड़ी भारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को समन्वित प्रयास करने होंगे समीक्षा बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी, अपर सचिव स्वास्थ्य सौरभ गहरवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *