मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे से मुलाकात कर बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस वार्ता में लैब तकनीशियन प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित रहा। बैठक में उपसचिव, अनुसचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी की मध्यस्थता से संगठन को स्वास्थ्य सचिव के साथ वार्ता का आश्वासन प्राप्त हुआ था। उसी क्रम में आयोजित इस बैठक में तकनीशियनों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम

वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने संगठन की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि एक विभागीय स्तर की विस्तृत बैठक आयोजित कर प्रमुख मांगों : आई०पी०एच०एस० मानकों के अनुरूप मेडिकल लैब तकनीशियनों के पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर नियमावली बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त छूट पर शीघ्र निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

स्वास्थ्य सचिव ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि विषय पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा संगठन पदाधिकारियों को पुनः वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि 26 वर्षों से उपेक्षित बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना एकता विहार, देहरादून में आज 34वें दिन भी लगातार जारी रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी,

संगठन ने वार्ता को सकारात्मक एवं आशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार से शीघ्र ठोस निर्णय की अपेक्षा है, जिससे वर्षों से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों को न्याय मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत तथा गणेश गोदियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *