नगर निगम में बीते दिन पार्षदों एवं सफाई कर्मचारी संगठन के बीच हुए घटनाक्रम के संदर्भ में आज महापौर कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सोनू खेरवाल ने महापौर सौरभ थपलियाल के समक्ष संगठन का पक्ष रखा।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम एक परिवार है और परिवार के भीतर उत्पन्न किसी भी प्रकार के मतभेद का समाधान आपसी संवाद, समन्वय एवं सम्मानजनक तरीके से ही किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने, नगर निगम की गरिमा का सम्मान करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही दूसरे पक्ष की बात सुन कर इस प्रकरण का समाधान शीघ्र ही आपसी सहमति एवं समन्वय के माध्यम से उनके द्वारा कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न न हों, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, जिससे नगर निगम का कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे और नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो

पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, विशाल कुमार रमेश गौर मनोज जाटव आदि सहित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *