अभियुक्ता वर्ष 2017 में अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत

भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए दिल्ली में एक व्यक्ति से किया था निकाह

डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ दिल्ली से आई थी देहरादून

वर्तमान में देहरादून मे रहकर अपने पति के साथ बुटीक को कर रही थी संचालित

अभियुक्ता के विरुद्ध की जाएगी डिपोर्ट की कार्यवाही

अवैध रूप से रहने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी है पुलिस के रडार पर

पूर्व में जनपद में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा चुकी है कार्यवाही

पूर्व में फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका जेल

10 बांग्लादेशी नागरिकों को किया जा चुका है डिपोर्ट

कोतवाली पटेलनगर

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

इसी क्रम में आज दिनाँक 14/08/2026 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया गया, जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो प्राप्त हुई। अवैध रूप से भारत मे रहने पर उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही

पूछताछ के विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी तथा वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था, तथा डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गयी। देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही। अवैध रूप से अभियुक्ता के भारत मे रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें:  बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ

नाम पता अभियुक्ता:-

1- हमीदा अख्तर उर्फ हमीदा खान पत्नी मो० अकरम पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 38 वर्ष हाल निवासी – पंजाबी कॉलोनी, निकट आइएसबीटी, पटेलनगर

अभियुक्ता से बरामदगी

1- 01 बांग्लादेशी आई०डी०
2- 01 बांग्लादेशी पासपोर्ट

  • (हमीदा अख्तर के नाम से फ़ोन से प्राप्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *