अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये माल को बेचकर कमाये गये 50 हजार रू0 नगद व 02 किलो Cefixime औषधी पाउडर हुआ बरामद

दिनांक – 19/08/2026 को वादी जितेंदर कुमार, वाईस प्रेसीडेंट/अधिकृत प्रतिनिधि मैसर्स ईस्ट अफ्रीकन इन्डिया ओवरसीज फार्मा सिटी सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि उनकी कम्पनी के एक सीनियर एक्जीक्यूटिव कर्मचारी अनिल चौहान के द्वारा कम्पनी की सामग्री में से 27 किलो Cefixime औषधि पाउडर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 119/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

घटना के अनावरण हेतु सेलाकुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22-08-2026 को अभियोग में नामजद अभियुक्त अनिल चौहान को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर सेलाकुई स्थित निर्माणाधीन भवन के अंदर कमरे से थैले में रखा हुआ Cefixime औषधी पाउडर तथा Cefixime औषधी पाउडर बेचकर कमाये गये 50 हजार रू0 नगद बरामद किये गये। अभियुक्त शेष बरामद माल को भी किसी को बेचने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-अनिल चौहान पुत्र राजेश बाबू निवासी मधु विहार गली नंबर 1, थाना सेलाकुई, देहरादून मूल निवासी नौगांवा सादाबा, जिला- अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उम्र- 33 वर्ष

बरामदगी:

1- Cefixime औषधी पाउडर 02 किलो
2- Cefixime औषधी पाउडर को बेचकर कमाये गये नकद 50 हजार रू0

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 सुमेर सिह
2- का0 इरशाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *