आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया है।

इस टीम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  1. पंजाब
ये भी पढ़ें:  काग्रेस मुख्यालय में आज भारत-पाक युद्ध (1965) के युद्ध में अकेले दम पर पाकिस्तान के 9 टैंक मिट्टी में मिलाने वाले तथा सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी

अमरजीत सिंह, National Coordinator
(Current In-charge, Punjab)

अभय तिवारी, National Coordinator

  1. उत्तराखंड

संदीप गुप्ता, National Coordinator

अक्षत सिंह, National Coordinator

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य जिम्मेदारी

सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के प्रभावी समन्वय, रणनीतिक योजना तथा संगठन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए National Coordinator (Current In-charge, Punjab) के रूप में पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ मध्य प्रदेश के अभय तिवारी को भी पंजाब विधानसभा चुनाव से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में चुनावी गतिविधियों के समन्वय के लिए संदीप गुप्ता एवं अक्षत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *