बरामद चरस को सहारनपुर से तस्करी कर लाया था अभियुक्त, स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की था फिराक में

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जा चुका है जेल

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/08/2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास से 01 संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष बताया, तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 511 ग्राम चरस बरामद हुई।
अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  काग्रेस मुख्यालय में आज भारत-पाक युद्ध (1965) के युद्ध में अकेले दम पर पाकिस्तान के 9 टैंक मिट्टी में मिलाने वाले तथा सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बरामद चरस को देवबंद, सहारनपुर से लेकर आना बताया गया, जिसे वह देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जेल जाना प्रकाश में आया है

ये भी पढ़ें:  ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी :-

511 ग्राम अवैध चरस

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0 – 259/24 धारा 8/20/29 NDPS Act, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा
2- हे0का0 सतेन्द्र कुमार
3- का0 राविन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *