वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी दून ने सख्त कार्यवाही के दिये थे निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 05/08/2026 को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें दो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते नजर आ रहे थे, के संबंध में जानकारी एकत्रित करने पर वीडियो नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से संबंधित होना पाया गया। वीडियो में दिखाई दे रही स्कूटी के नम्बर से उसके स्वामी का पता करने के उपरांत वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान
01 : आयुष पुत्र वीर सिंह तथा 02 : पंकज पुत्र बख्तावर के रूप में हुई, जिस पर दोनों को हिरासत में लेकर मय स्कूटी के थाने पर लाकर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वीडियो में दिखाई दे रही स्कूटी संख्या : UK-07-FJ- 8846 को सीज किया गया।
युवकों का नाम पता :-
1- आयुष पुत्र वीर सिंह निवासी माता मंदिर रोड धोबी वाली गली, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- पंकज पुत्र बख्तावर निवासी गढी कैंट, थाना गढ़ी कैंट, जनपद देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
