कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा के समीप स्थित सिरोला गांव में मरी हुई बकरी का मांस खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है आप को बता दे कि अचानक एक साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया बीमार लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई मरीजों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है

ये भी पढ़ें:  नियमो के उल्लंघन पर सख्त दून पुलिस दोनों युवकों के स्कूटी में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल


बताया जा रहा हैं कि गांव में एक बकरी की मौत हो गई थी जिसके बाद ग्रामीणों ने बकरी का मांस खाया था लेकिन कुछ समय बाद ही कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें

सामने आईं। वहीं, कई बच्चों में डायरिया के लक्षण पाए गए। इसके बाद परिजन बीमार लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों के साथ ही कीर्तिनगर और श्रीनगर लेकर ले जाया गया कई मरीज बेस अस्पताल में भर्ती हालत बिगड़ने पर कुछ मरीजों को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता बनी हुई है वहीं आज अस्पताल पहुंची जिला पंचायत सदस्य कविता देवी खोला कड़ाकोट और सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कपरोली मातवर लाल ,प्रधान प्रतिनिधि ने सिरोला गांव के ग्रामीणों का हाल चाल जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *