प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारियो दिनेश सिंह रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दून अस्पताल में कार्यरत पीआरओ दिनेश सिंह रावत और विनोद नैनवाल को अब चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड में भी पीआरओ के रूप में नामित कर सम्बद्ध किया गया है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के आदेश के मुताबिक विभागीय हित और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। दोनों पीआरओ दून अस्पताल में अपने मूल दायित्वों को संभालने के साथ-साथ निदेशालय स्तर पर भी जनसंपर्क एवं प्रशासनिक समन्वय से जुड़े कार्यों को देखेंगे

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन युवाओं से अतीत से जुड़ने का आह्वान, इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने को कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *