भाजपा ने वरिष्ठ नेता और कुशल रणनीतिकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से इस निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि राम माधव जी का संगठन के क्षेत्र में विशाल अनुभव, विचारशीलता और रणनीतिक कौशल रहा है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में संगठन को एक नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राम माधव जी के व्यापक संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाकर देवभूमि उत्तराखंड में पार्टी का संगठन धरातल पर और अधिक सशक्त होगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के अभियान को अभूतपूर्व गति देगा। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की तरफ से राम माधव जी के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी जिम्मेदारी : दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO

भट्ट ने प्रदेश सह प्रभारी के रूप में सांसद बांसुरी स्वराज एवं अरविंद मेनन को जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। साथ ही उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के कॉर्डिनेटर बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों के रणनीतिक नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा चुनावी जीत की हैट्रिक लगायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *