राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर एवं गांधी पार्क पहुंचकर दोनों महान राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सौरभ थपलियाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों को ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मेयर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, अनुशासित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर

उन्होंने ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *